M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

फसलों को ना जलानें व जैविक खाद बनानें के लिए सांसद-विधायक ने किसानों को किया जागरूक ,दिलवाई शपथ


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कृषि विभाग में फसल अवशेष न जलाने से सम्बन्धित संचालित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कृषक से फसल अवशेषों को न जलाने एवं फसल अवशेषों से खाद तैयार कर जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा एफ०पी०ओ० गठित करके अपनी फसलो का उचित मूल्य प्राप्त करने हेतु अनुरोध किया गया तथा सांसद द्वारा सभी कृषकों को फसल अवशेष न जलाने की शपथ दिलाई गयी।
सांसद यहां कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबन्धन के सम्बन्ध में कृषक जागरूकता गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक विजयपाल आढ़ती ने कृषको से फसल अवशेष जलाने का अनुरोध किया गया।
डा० वी०बी० द्विवेदी उप कृषि निदेशक ने फसल अवशेष प्रबन्धन से सम्बन्धित कृषि विभाग में संचालित फार्म मशीनरी बैंक कस्टम हॉयरिंग सेन्टर, यन्त्रीकरण एवं अन्य प्रचार-प्रसार के कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। इसके उपरान्त जागरूकता गोष्ठी में जनपद के समस्त कृषि से सम्बन्धित विभागो (मत्स्य, गन्ना, सहकारिता, उद्यान, पशुपालन, भूमि संरक्षण, कृषि रक्षा आदि) के जनपद स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग कर अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं तकनीकी जानकारी एवं फसल अवशेष प्रबन्धन से सम्बन्धित किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी कृषको को दी गयी तथा अपने विभाग से सम्बन्धित स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रर्दशन किया।
जागरूकता गोष्ठी में एफ०पी०ओ०, स्वंय सहायता समूह द्वारा भी स्टॉल लगाकर अपने कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया। पदमश्री भारत भूष्ण त्यागी द्वारा कृषको को संगठित होकर फार्मर प्रोडूसर कम्पनी बनाने के लिए कृषको को प्रोत्साहित किया तथा जैविक खेती के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।
कृषक गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों द्वारा प्रतिभाग कर लाभ प्राप्त किया गया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page