News
भारत विकास परिषद युवा शक्ति के पदाधिकारियों ने किया नवनियुक्त सीएमओ डॉ वेदप्रकाश अग्रवाल का अभिनंदन

हापुड़। भारत विकास परिषद युवा शक्ति के पदाधिकारियो द्वारा हापुड़ के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश अग्रवाल का सम्मान किया गया।
संस्था के एक प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टर साहब से उनके कार्यालय पर जाकर मुलाक़ात की एवं उन्हें एक सम्मान पत्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।
पदाधिकारियो ने डॉक्टर साहब को विश्वास दिलाया कि किसी भी कार्य में यदि संस्था की आवश्यकता होगी तो वह सदैव उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर संस्था के मार्गदर्शक कमल अग्रवाल, अध्यक्ष विवेक गर्ग,उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, संजय बंसल, सचिव सचिन गुप्ता एवं उपाध्यक्ष संपर्क अंकुर गोयल उपस्थित रहे।











