News
कारों की छत व खिड़की पर चढ़कर किया स्टंट करने का वीडियो वायरल, सात हजार रुपए का कटा चालान

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्न)।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में कार की छत व खिड़कियों पर चढ़कर व लटककर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार की शिनाख्त कर सात हजार रुपए का चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हाईवे पर देर रात चलती कारों में कुछ युवकों ने गाड़ियों की खिड़कियों और छतों से बाहर निकलकर हुड़दंग मचाया था । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है,
टीएसआई नरेश कुमार ने बताया कि गाड़ी की शिनाख्त कर ट्रैफिक पुलिस ने सात हजार रुपए का चालान किया है।











