M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

उत्तराखंड में मकान दिलवाने व नाती की शादी करवाने का झांसा देकर मामा ने की भांजी से 41.86 लाख रुपये की ठगी

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने सगे मामा-मामी और उनके परिवार पर 41.86 लाख रुपये ठगने के व रकम वापस मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश परं पुलिस ने चार आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ के गांव सबली की कोमल त्यागी ने बताया कि वर्ष 2021 में उसके पति भूपेंद्र ने गांव की जमीन बेची थी, जिसकी रुपये उनके संयुक्त बैंक खाते में आई थी। पीड़िता का कहना है कि उसके सगे मामा उत्तराखंड के जिला नैनीताल के वेलेजली लाज, हल्द्वानी के राजकुमार पर उसे पूरा भरोसा था। इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए मामा राजकुमार, मामी बबीता, उनके पुत्र मुकुल त्यागी और पुत्री नैना ने हल्द्वानी में मकान दिलाने और बेटी की शादी कराने का झांसा दिया। आरोप है कि आरोपितों के कहने पर पीड़िता ने दो किस्तों में कुल 41.86 लाख रुपये मामा राजकुमार को दे दिए। इसके बाद जब उसने मकान अपने नाम कराने को कहा तो आरोपित उसे टालते रहे। कई बार कहने के बावजूद न तो मकान दिलाया गया और न ही रकम वापस

की गई। आरोप है कि जब वह अपने पति और बच्चों के साथ हल्द्वानी स्थित मामा के घर पहुंची और रुपये वापस मांगे, तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एक बार समझौता भी हुआ, लेकिन इसके बाद भी आरोपित रुपये लौटाने से मुकर गए और लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे। इसके बाद 12 अप्रैल की रात करीब आठ बजे जब वह अपने घर पर मौजूद थी, तभी आरोपित वहां पहुंचे और रुपये वापस मांगने पर उसे और उसके पति को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। मामा राजकुमार और मामी बबीता ने जान से मारने की नीयत से उसका सिर दीवार में दे मारा, जिससे वह बेहोश हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर राजकुमार, बबीता, मुकुल त्यागी और नैना के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page