M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका ने दूसरी प्रेमिका की हत्या करवाई, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

हापुड़ में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका ने दूसरी प्रेमिका की हत्या करवाई

हापुड़ । धौलाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मृतका सुशीला का गौरव नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध था, जो पहले से ही बबली नामक महिला के साथ रह रहा था। जब बबली को इस रिश्ते की भनक लगी, तो उसने सुशीला को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

क्या है मामला?

बबली ने अपनी बेटी सपना, भतीजे विपिन और सहेली सुमन के साथ मिलकर सुशीला की हत्या की योजना बनाई। 26 अगस्त को सुशीला को रेलवे क्रॉसिंग के पास बुलाकर पिकअप गाड़ी में बैठाया गया और सुनसान जंगल में ले जाकर बबली, सपना और सुमन ने मिलकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया।

एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि
पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की मदद से आरोपियों का पता लगाया और छापेमारी कर बबली, सपना, सुमन और विपिन को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page