हरिद्वार में भाकियू (भानु) का राष्ट्रीय सम्मेलन: एडवोकेट मनोज मावी बने राष्ट्रीय महासचिव

हरिद्वार में भाकियू (भानु) का राष्ट्रीय सम्मेलन: एडवोकेट मनोज मावी बने राष्ट्रीय महासचिव
राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने दी नई जिम्मेदारी, मावी बोले- ‘किसानों के लिए बनूंगा कानूनी कवच’; कानूनी लड़ाई को देंगे नई धार
हापुड़/हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय सम्मेलन में रविवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ। दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज मावी को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री एन.पी. सिंह ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी और आशीर्वाद दिया।
शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा
सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह और वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री एन.पी. सिंह मौजूद रहे। नई जिम्मेदारी मिलने पर मनोज मावी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
किसानों का कानूनी कवच बनूंगा’
नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव मनोज मावी ने कहा कि वह अपनी कानूनी समझ और वकालत के अनुभव का उपयोग किसानों के अधिकारों को मजबूत करने में करेंगे। “अब किसानों के साथ होने वाले हर अन्याय के खिलाफ एक ‘कानूनी कवच’ बनकर काम करूंगा। किसान भाइयों के हक और सम्मान की लड़ाई को जमीन से लेकर कानून के गलियारों तक मजबूती से लड़ा जाएगा,” मावी ने कहा।
उन्होंने सभी किसान भाइयों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए किसान एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।











