एलायंस क्लब क्रिस्टल ने श्री जी गौशाला में की गौ सेवा, फल-चारा खिलाकर दिया सेवा का संदेश

एलायंस क्लब क्रिस्टल ने श्री जी गौशाला में की गौ सेवा, फल-चारा खिलाकर दिया सेवा का संदेश
धीरखेड़ा गौशाला में सपरिवार पहुंचे क्लब सदस्य, सैकड़ों गौवंश को खिलाया तरबूज-केला-पालक; डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बोले- सेवा कार्यों में आगे रहती है एलायंस
हापुड़। एलायंस क्लब हापुड़ क्रिस्टल DISTT 142-N ने अपने तीसरे मासिक सेवा प्रोजेक्ट के तहत रविवार को श्री जी गौशाला धीरखेड़ा, मेरठ रोड में गौ सेवा की। क्लब सदस्यों ने सपरिवार पहुंचकर सैकड़ों गौवंश और नंदी को अपने हाथों से फल, हरा चारा और सब्जियां खिलाईं।
गायों को खिलाया तरबूज, केला और चोकर
सेवा कार्य के दौरान गायों को खरबूजा, तरबूज, केला, पालक, हरा चारा, चोकर, सेंध और कद्दू खिलाया गया। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर गोवंश को फल-फ्रूट खिलाए।
गौ सेवा से मिलती है मानसिक शांति’
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल ने कहा कि एलायंस क्लब एक इंटरनेशनल संस्था है जो सामाजिक हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। हापुड़ में एलायंस की 8 शाखाएं समय-समय पर सेवा कार्य करती रहती हैं।
क्लब अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग ने बताया कि सनातन धर्म में गौ सेवा को अत्यंत पुण्य कार्य माना गया है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। सचिव योगेंद्र कुमार ने कहा कि गौ सेवा से दया भाव और सेवा भावना का विकास होता है। कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने बताया कि क्रिस्टल क्लब लगातार गौ सेवा, जल-शर्बत सेवा जैसे कार्य करता आ रहा है।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल, डिस्ट्रिक्ट सचिव राहुल गुप्ता, क्लब अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग, सचिव योगेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल, PRO सर्वेश गोयल, प्रोजेक्ट चेयरमैन राहुल गुप्ता, सुनील सिंघल, मुकेश अग्रवाल, राजेश वर्मा, प्रदुल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सचिन गोयल, सचिन अग्रवाल, रश्मि गर्ग, अंजली अग्रवाल, गीता अग्रवाल, सताक्षी सिंघल, शालनी अग्रवाल, पूनम सहित अनेक सदस्य परिवार समेत मौजूद रहे।











