ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

अस्थि विसर्जन के दौरान एक ही परिवार के सात सदस्य गंगा में डूबे ,सभी को बचाया

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट में मेरठ से अस्थियां विसर्जित करने आए एक ही परिवार के सात सदस्य डूब गए । जिन्हें गोताखोरों ने सकुशल बचा लिया।

गुरुवार को मेरठ से एक परिवार अस्थि विसर्जन करने बृजघाट आया था। अस्थि विसर्जन के दौरान परिवार के 7 सदस्य डूबने लगे। घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात गोताखोरों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गंगा में छलांग लगाई। उन्होंने जान जोखिम में डालकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरती स्थल के पास गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण एक गहरा गड्डा बन गया है। श्रद्धालु अक्सर अनजाने में इस गड्ढे में फंस जाते हैं। तेज बहाव के कारण यह स्थान हादसों का कारण बन रहा है। बचाए गए परिवार ने गोताखोरों का आभार व्यक्त किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page