आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो युवकों पर दर्ज हुई एफआईआर

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धौलाना क्षेत्र में वायरल वीडियो में टिप्पणियों और वीडियो के माध्यम से एक-दूसरे के धर्म एवं जाति से जुड़ी भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया है। मामले में धौलाना में लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है और दोनों समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई है।
पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों सचिन सिंह जाटव (निवासी अज्ञात) और युधिष्ठिर राणा (निवासी ग्राम शिवाया) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैल रही ऐसी सामग्री पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित न हो।












