ATMS College of Education Menmoms
News

विभिन्न समस्याओं व स्कूल टाइम को लेकर डीएम ने करवाई शिक्षकों व बीएसए की बैठक, स्कूल समय बदलने की मांग 

विभिन्न समस्याओं व स्कूल टाइम को लेकर डीएम ने करवाई शिक्षकों व बीएसए की बैठक, स्कूल समय बदलने की मांग
, हापुड़।
विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने की चेतावनी देने वालें शिक्षक संगठनों के नेता व बीएसए की बैठक डीएम ने अपने कार्यालय में करवाई और बीएसए को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। टीचर्स की मांग पर डीएम ने स्कूलों का समय बदलने के निर्देश दिए।
डीएम अभिषेक पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने की चेतावनी देने वाले शिक्षक नेताओं व बीएसए रितु तोमर को कलेक्ट्रेट में बुलवाया ।
शिक्षक नेताओं कहा कि  शिक्षकों का समय से चयन वेतनमान नहीं लगने, एक दिन का बाधित वेतन का अवशेष नहीं मिलने जैसे समस्याएं उठाई। इस पर बीएसए ने कहा कि उनके स्तर पर कोई कार्य लंबित नहीं है, सभी कार्य समय से पूरे किए गए हैं। सभागार में उपस्थित शिक्षकों ने दस्तावेज दिखाते हुए ऐसे कई प्रकरण लंबित दिखाए। डीएम अभिषेक पांडेय ने नाराजगी जताई और बीएसए से ऐसे प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उमस भरी गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का समय सुबह 7:30 से 12:30 तक करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शिशौदिया, जिला मंत्री नीरज चौधरी, शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कश्यप, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय त्यागी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, सतेन्द्र शिशौदिया, अंशु सिद्धू, दीपक अग्रवाल, मोहर सिंह मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page