M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

साइबर ठगों ने विभिन्न खातों से उड़ाए 3.30 लाख रुपए

हापुड़।

साइबर ठगों ने जिलें में तीन लोगों के खातों से अलग अलग 3.30 लाख रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बैठ निवासी मोहम्मद शादाब ने बताया कि उनके मोबाइल पर बैंक खाते से करीब 50 हजार रुपये की धनराशि निकलने का संदेश मिला।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी
शौलेंद्र प्रताप ने बताया कि वह डीआर इंटरनेशनल स्कूल में क्लर्क है। स्कूल के छात्रों द्वारा जमा की जाने वाली फीस की राशि अस्थायी रूप से उसी के बैंक खाते में रखी जाती थी। बीते दिनों जब उसने अपने खाते की जांच की, तो एक लाख रुपये की राशि खाते से गायब मिली। इसके बाद उसने तत्काल बैंक से संपर्क किया। जहां से उसे साइबर फ्रॉड होने की जानकारी दी गई।

उधर थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी संदीप सिंह ने बताया कि उनकी फर्म का खाता क्षेत्र की बैंक शाखा में है। 21 दिसंबर को साइबर अपराधियों ने उनका बैंक खाता हैक कर लिया। ठगों ने उनके खाते से पहले एक रुपया अपने खाते में ट्रांसफर किया। इसके बाद 50 हजार और तीसरी बार में 32 हजार 997 रुपये ट्रांसफर किए गए। साइबर अपराधियों ने तीनों बार अलग-अलग खाते में रकम भेजी है।



एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page