M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

बिहार में एक बार फिर ईमानदार नीतिश कुमार बनेंगे मुख्यमंत्री – पूर्व सांसद के सी त्यागी

हापुड़।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सलाहकार और जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि बिहार की जनता ईमानदार नीतीश को फिर से मुख्यमंत्री बनायेगी। उन्होंने एनडीए की 175 सीटों पर जीत की भविष्यवाणी की। जबकि महागठबंधन में आंतरिक फूट को विपक्ष की कमजोरी बताया।

पूर्व सांसद केसी त्यागी ज्ञानलोक स्थित पूर्व पालिका चेयरमैन सतीश मित्तल के आवास पर कहा, “बिहार में चुनावी माहौल गर्म है। जनता नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।” उन्होंने नीतीश को ‘महिला सशक्तीकरण और ईमानदारी के पुरोधा’ बताया।

त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं का उत्थान हुआ है, जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठा है। उन्होंने महिलाओं की मांग पर शराबबंदी लागू करने का भी जिक्र किया, जिससे घरेलू हिंसा में कमी आई है और पुरुष अब शराब की बजाय परिवार की जरूरतों पर ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने लालू राज के ‘जंगलराज’ की समाप्ति का दावा करते हुए कहा कि अब महिलाएं रात 12 बजे भी सुरक्षित महसूस करती हैं। त्यागी ने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार पर कभी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है और वे परिवारवाद से दूर रहे हैं।



विपक्ष पर निशाना साधते हुए त्यागी ने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक अपना नेता नहीं चुना है और लालू परिवार में भी मनमुटाव है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के गठबंधन को अप्रभावी बताते हुए भविष्यवाणी की कि अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी विपक्ष का सफाया होगा। त्यागी ने दोहराया, “एनडीए 175 सीटें जीतेगा। नीतीश की पार्टी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करती।” इस कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि, मदन सैनी, मरगूब त्यागी, चौधरी बिजेंद्र सिंह और मुकुल त्यागी एडवोकेट भी मौजूद रहे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page