M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

साइबर ठगों ने फोटो स्टूडियो संचालक व परिचितों के खातों से उड़ाए लाखों रुपए

छह खातों से साइबर ठगों से साफ कर दिए 14 लाख

हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी फोटो स्टूडियो और जनसेवा केंद्र का संचालन करने वाले एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के खातों में सेंध लगा दी। शातिर साइबर ठगों ने दंपति के साथ-साथ दुकान पर काम करने वाले एक कर्मचारी के खाते से करीब 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके अलावा पीड़ित के दो बंद पड़े क्रेडिट कार्ड भी चालू कराकर उसमें से भी लाखों रुपये की धनराशि बाहर ट्रांसफर कर ली गई।

है। इस मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। अब पीड़ित ने साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव बक्सर निवासी यतीश कुमार ने बताया कि वह फोटो स्टूडियो स्टूडियो और जन सेवा केंद्र संचालित करते हैं। दुकान पर उनकी पत्नी पूजा गोयल भी बैठती उन्होंने बताया कि कुछ समय से ना तो उनके ई-मेल पर किसी का कोई मैसेज आ रहा था और ना ही फोन पे और गूगल एकाउंट पर किसी प्रकार के लेनदेन का मैसेज प्राप्त हो रहा था। इस बात की जानकारी करने के लिए वह बैंक और पुलिस के पास पहुंचे तो पता लगा कि किसी व्यक्ति ने उनके खातों को हैक कर लिया है। यह घटना लगभग 4 जून 2025 से हो रही थी। शातिर सइबर ठगों ने उनके दो खातों के अलावा उनकी पत्नी के तीन खातों में
सेंध लगा दी। साइबर ठगों ने करीब 14 लाख रुपये उनके खातों में लेन देन कराकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए।

दो बंद क्रेडिट कार्ड भी साइबर ठगों ने किए चालू

पीड़ित यतीश कुमार ने बताया कि उनके पास पांच क्रेडिट कार्ड भी है। इनमें से तीन चालू है, जबकि दो पिछले काफी समय से बंद पड़े हैं। इन क्रेडिट कार्ड के पैसों को ही साइबर ठगों ने उनकी दुकान पर काम करने वाले कमल कुमार के खाते में जमा किए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने करीब 512500 रुपये दुकान पर काम करने वाले कमल कुमार के खाते में ट्रांसफर किए ।



268000 लाख रुपये एक मिलने वाले से भी लिए



पीड़ित यतीश कुमार ने बताया कि साइबर ठगों ने उसका काफी नुकसान किया है। साइबर ठगों ने उसका व्हाट्सएप तक भी हैक कर लिया। जिसके बाद उन्होंने उसके एक मिलने वाले से दो लाख 68 हजार रुपये उसके खाते में मंगवा लिए थे। इन रुपयों के बारे में उसे कुछ भी पता नहीं लगा। थोड़े दिनों बाद जब परिचित उनसे रुपयों का तगादा करने के लिए आए तो इस बात का पता लग सका।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page