अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने व अपराध करने पर दंपत्ति गैंग्स्टर गैंगस्टर में निरूद्ध, पति गिरफ्तार

हापुड़ ।
थाना हापुड़ पुलिस ने हापुड़ के जरोठी मार्ग स्थित मोहल्ला शक्तिनगर के एक दंपती पर गैंग्स्टर की कार्रवाई की है। पति वरुण कौशिक को गिरफ्तार किया है, जबकि पत्नी अर्चना कौशिक फरार हैं। यह दंपती ठगी, धोखाधड़ी और मारपीट जैसे जघन्य अपराधों के माध्यम से अवैध धन अर्जित कर रहा था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक – मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना वरुण कौशिक है, और उसकी पत्नी अर्चना कौशिक सक्रिय सदस्य हैं। इनके कृत्यों से स्थानीय लोग इतने भयभीत थे कि कोई भी इनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। पुलिस ने गैंगलीडर वरुण को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अर्चना की तलाश जारी है। नगर कोतवाली में दोनों के खिलाफ गैंग्स्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।












