M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सरस्वती मेडिकल कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 का भव्य आयोजन, थीम: “साथ मिलकर स्वास्थ्य के लिए, विज्ञान के साथ खड़े रहें

सरस्वती मेडिकल कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 का भव्य आयोजन, थीम: “साथ मिलकर स्वास्थ्य के लिए, विज्ञान के साथ खड़े रहें

हापुड़, । विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा दो दिवसीय भव्य एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. (ब्रिग.) विनीत रस्तोगी के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी डॉ. कोनिका गुप्ता के समन्वय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य वैज्ञानिक तथ्यों को समाज तक पहुँचाना तथा जन-जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस को संस्थान के ओपीडी परिसर में “मिथ बस्टर” पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मेडिकल छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य से जुड़े आम भ्रमों और मिथकों को वैज्ञानिक तथ्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस पहल से मरीजों एवं उपस्थित लोगों को सही स्वास्थ्य जानकारी प्राप्त हुई।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. ऋचा शर्मा (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मेडिसिन) एवं डॉ. क्रांति वर्ष्णेय (प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी) द्वारा किया गया। इसमें पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रुचिका, सुरभि गुप्ता एवं सुरुचि कुमारी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान श्रुति मुखर्जी, उत्कर्ष सिंह, स्नेहा धूपर एवं लावण्या को प्राप्त हुआ।



द्वितीय दिवस को, जो कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं आधुनिक माध्यमों के माध्यम से जन-जागरूकता रहा। स्वास्थ्य एवं वैज्ञानिक सत्यता से जुड़े विषयों पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। इन प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. संजीव डिमरी (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी), डॉ. योगेश गोयल एवं डॉ. निधि (प्रोफेसर, फिजियोलॉजी) द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या कराड, संस्कार माने, रौनक एवं पलक विजेता रहे।



इसी क्रम में “साथ मिलकर स्वास्थ्य के लिए, विज्ञान के साथ खड़े रहें” विषय पर रील्स प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. परिधि (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ. रश्मि गौतम (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, पैथोलॉजी) एवं डॉ. संदीप बंसल (सहायक प्रोफेसर, फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी) द्वारा किया गया। केशव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिषेक आनंद एवं अनिकेत ने द्वितीय स्थान तथा नितीश अरोड़ा एवं प्लाबन दास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसकी अध्यक्षता संस्थान की प्राचार्या डॉ. बरखा गुप्ता ने की।
उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए वैज्ञानिक सोच एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर निवेदिता शर्मा, कोठारी पलक महेश एवं पनपालिया पलक सचिन को IAPSM राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम को संस्थान के नेतृत्व का भी पूर्ण समर्थन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। डॉ. बरखा गुप्ता (प्राचार्या), ब्रिगेडियर डॉ. आर. के. सहगल (सीनियर एडवाइजर), श्री एन. वर्धराजन (जनरल मैनेजर), श्री रघुवर दत्त (डायरेक्टर) एवं मेजर जनरल डॉ. सी. एस. अहलूवालिया (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) ने इस पहल की सराहना करते हुए सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की।



संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. जे. रामचंद्रन तथा वाइस चेयरपर्सन रम्या रामचंद्रन ने भी अपनी शुभकामनाएँ दी।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page