तेज रफ्तार केंटर ने बाईक में मारी टक्कर, बाईक सवार महिला का सिर पहिए से कुचला , हुई मौत, पति व बेटी गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार केंटर ने बाईक में मारी टक्कर, बाईक सवार महिला का सिर पहिए से कुचला , हुई मौत, पति व बेटी गंभीर रूप से घायल
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाईक को टक्कर मार दी। जिससे बाइकसवार महिला की गिरकर कैंटर के पहिए के नीचे सिर आने से मौत हो गई, जबकि पति व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों व परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जानकारी के अनुसार धौलाना निवासी देवेंद्र प्रजापति अपनी छोटी बेटी छवि प्रजापति के इलाज के लिए पत्नी मोनिका के साथ बाइक पर सवार होकर गुलावठी जा रहे थे। जैसे ही वे धौलाना-गुलावठी मार्ग पर करनपुर रोड के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क लुढ़क गई। इस दौरान मोनिका का सिर कैंटर के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवेंद्र और छवि गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और शव को उठने नहीं दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई व अन्य मांग की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद कैंटर चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। श












