M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोबीन अंसारी का निधन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

मोबीन अंसारी जी का जाना हापुड़ कांग्रेस परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति– अभिषेक गोयल.

हापुड़। गुरुवार को समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोबीन अंसारी जी का बीमारी के चलते निधन हो गया। पिछले एक हफ्ते से उनका मेरठ के एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था। जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली, शहर में सैकड़ों की संख्या में आम लोगों और कांग्रेस नेता उनके पीरबाऊदीन स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका दफीना दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के सामने कब्रिस्तान में हुआ जहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन और आम लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें सलामी भी दी।उनके निधन पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रसाद जाटव, सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा, खालिद खान, डॉक्टर वीसी शर्मा, श्याम सिंह कर्दम, विक्की शर्मा, अमित सैनी, गौरव गर्ग, निसार खान, भरतलाल शर्मा, वाई के शर्मा, रईस आलम, अब्दुल कलाम, मुजम्मिल, जहीर अहमद, ऐजाज अहमद, अतिकुर रहमान सैफी, नफीस अंसारी, निजाम सैफी, इस्लामुद्दीन अंसारी आदि लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोबीन अंसारी के आकस्मिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा हैं कि उनके निधन से शहर के कांग्रेस जनों को गहरा दुख पहुंचा हैं। समाज और संगठन के प्रति उनके कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोबीन अंसारी करीब 82 साल के थे। वो 4 सितंबर को दिल्ली में हुई कांग्रेस पार्टी की “हल्ला बोल रैली” में भी गए थे। खराब स्वास्थ्य के बावजूद भी वे पार्टी में लगातार सक्रिय रहते थे। बीते एक हफ्ते से वे मेरठ में एक अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को उन्होंने मेरठ में आखिरी सांस ली.!!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page