News
अलाव में गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत , मचा हड़कंप

अलाव में गिरने से मजदूर की मौत, मचा हड़कंप
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में आग सेक रहे एक मजदूर की अलाव में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। जिससे लोगों में में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी रमेश रावत पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर बन रही एक बिल्डिंग में मजदूरी का काम करते थे। बुधवार को वह ठंड से बचने के लिए टोल प्लाजा पर जल रहे अलाव के पास बैठे थे। तभी संतुलन बिगड़ने वह जलते हुए अलाव पर गिर पड़े, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से झुलसे रमेश रावत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।












