सड़क दुघर्टना में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, पत्नी व पुत्र सहित हुआ घायल


हापुड़।
कोतवाली क्षेत्र में निजामपुर बाईपास के पास कार और थार की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक कार सवार दिल्ली पुलिस का सिपाही, उसकी पत्नी व दस वर्षीय बच्चा घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त कार को हाइवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद सिपाही परिवार सहित गंत्वय को रवाना हो गए।

जिला बुलंदशहर के स्थाना के रहने वाले सर्वेश कुमार दिल्ली पुलिस में सिपाही है। शुक्रवार शाम वह पत्नी शोभा व दस वर्षीय पुत्र के साथ दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। निजामपुर बाइपास के निकट पहुंचने पर एक अनियंत्रित कार और धार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे में सिपाही उनकी पत्नी व पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया था। प्राथमिक उपचार कराने के बाद कार सवार लोग गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Exit mobile version