HapurNewsUttar Pradesh
वीसी डॉ नितिन गौड़ बने अमरोहा डीएम, सीडीओ हिमांशु गौतम झांसी प्राधिकरण वीसी

हापुड़।
शासन द्वारा किए गए तबादलों के तहत हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी डॉ नितिन गौड़ को अमरोहा का जिलाधिकारी व हापुड़ सीडीओ हिमांशु गौतम को झांसी प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है।
वर्ष 2022 बैच की अधिकारी श्रुति शर्मा को हापुड़ का सीडीओ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह देवरिया में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर तैनात थीं। हापुड़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ को अमरोहा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर बहराइच के मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र को हापुड़ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।











