M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनपदवासी इन घटनाओं को वर्षों तक रखेंगे याद, लेखपाल,अवर अभियंता व लिपिक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

जनपदवासी इन घटनाओं को वर्षों तक रखेंगे याद, लेखपाल,अवर अभियंता व लिपिक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

हापुड़।
वर्ष 2025 समाप्त होने में अब मात्र दो दिन का समय शेष है। दो दिन बाद देश की जनता अंग्रेजी नववर्ष 2026 में प्रवेश करेंगी। वर्ष 2025 को जिले की जनता वर्षों तक याद रखेंगी। क्योंकि दिल्ली से हीरे के कलश चोरी करने का आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार,लेखपाल,पीडब्लूडी का जेई व बीएसए आफिस का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ,दादरी के व्यापारी के मुनीम के साथ 85 लाख रुपये की लूट,भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे बनी जिलाध्यक्ष,ब्रजघाट शमशान घाट पर चिता पर शव के स्थान पर मिला प्लास्टिक का पुतला,लाखों की पुरानी करेंसी के साथ छह बदमाश गिरफ्तार,सीएम योगी ने गंगा एक्सप्रेस वे का किया निरीक्षण,गंगा मेले की समीक्षा की,हेलीकाप्टर से कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में श्रद्घालुओं पर पुष्प वर्षा की,एसएसवी इंटर कालेज में जिले की प्रथम शूटिंग रेंज का उद्घाटन व 40 लाख का एक्सपायर अचार सीज करने की घटनाओं को जनपदवासी वर्षों तक याद रखेंगे।

—————————-

लेखपाल,अवर अभियंता व बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

जिला मुख्यालय स्थित चकबंदी विभाग में तैनात लेखपाल नरेन्द्र कुमार गौड को दस हजार,लोक निर्माण विभाग में तैनात जूनियर अभियंता अशोक कुमार को 50 हजार व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू कनिष्ठ सहायक दीपेंद्र शर्मा और संविदा कर्मचारी निखिल शर्मा 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था।

——————————



राष्टï्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने कराया सिर मुंडन



बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी,प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ज्ञानेन्द्र व्यागी, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा,हापुड़ के तहसील अध्यक्ष सतबीर प्रधान, तहसील उपाध्यक्ष ताराचंद जाटव ने अपना सिर मुंडन कराकर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया।



———————



मुनीम के साथ 85 लाख की लूट का खुलासा



गत 15 दिसंबर को दादरी के व्यापारी के मुनीम के साथ पिलखुवा क्षेत्र में राष्टï्रीय राजमार्ग-9 पर बाइब सवार बदमाशों ने 85 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। पिलखुवा जनपदीय स्वाट टीम ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर 62 लाख रुपये बरामद किये। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद इनाम भी दिया।



———————



सीएम योगी ने गंगा मेले की समीक्षा व गंगा एक्सप्रेस का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

जनपद मेरठ के बिजौली से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर के निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण व जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले महाभारतकालीन कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में पहुंचकर मेले की तैयारियों की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिये थे।

—————–

जिले की प्रथम शूटिंग रेंज का उद्घाटन

दिल्ली रोड स्थित जनपद में प्रसिद्घ एसएसवी इंटर कालेज में जनपद की प्रथम शूटिंग रेंज का मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय सिंह व शिक्षा प्रसार समिति के प्रधान प्रदीप कुमार गुप्ता मनोहर भट्टे वाले ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक व कालेज कमेटी के पदाधिकारियों ने शूटिंग रेंज में अपने हाथ भी आजमाये।
——————-

चिता पर शव के स्थान पर मिला प्लास्टिक का शव

तीर्थनगरी ब्रजघाट स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार की रस्मों के बीच अचानक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। चिता पर रखा शव अंतिम संस्कार से पहले प्लास्टिक का पुतला निकला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस ने शव लेकर आए लोगों की कार की तलाशी लेने पर दो और प्लास्टिक के पुतले मिलने से हडक़ंप। 50 लाख की बीमा राशि हड़पने के लिए खेल खेला गया। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया था।

——————————

भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री बनी हापुड़ की जिलाध्यक्ष

भाजपा हाईकमान ने क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे को जनपद हापुड़ क जिलाध्यक्ष बनाकर मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाया है। उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद से जनपद में विभिन्न स्थानों पर भाजपाईयों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।

————————

हीरे का कलश चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

लालकिले के पास जैन धार्मिक कार्यक्रम से सोने के कई कलश चोरी के मामले में मुख्य आरोपी भूषण वर्मा समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर सोना पिघलाने व पिघला सोना खरीदने वाले को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से 150 ग्राम सोना व दस हजार की नगदी बरामद कर लिया था।

——————-

हरिपुर आवासीय योजना हेतु किसानों को मुआवजे के चैक वितरित किये

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने हापुड़ ब्लाक क्षेत्र के गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में एकड़ में करीब 50 एकड़ में हरिपुर आवासीय योजना स्थापित करने के लिए गांव के किसानों ने प्राधिकरण के पक्ष में भूमि की रजिस्ट्री की है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा किसानों को करोड़ों के मुआवजे के चैक वितरित किये।

—————–

लाखों की पुरानी करेंसी के साथ बदमाश गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय सिंह के निर्देश पर आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान में जनपदीय स्वाट टीम व थाना हापुड़ नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 78.50 लाख की पुरानी करेंसी,छह मोबाइल फोन,तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

————————-

वंदे भारत ट्रेन का हापुड़ में ठहराव मिला

वंदे भारत को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिलने पर मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल,गाजियाबाद-धौलाना लोकसभा क्षेत्र से सांसद अतुल गर्ग,जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक सदर विजयपाल आढ़ती और विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था।

——————

काले सूटकेस में मिला था,महिला का कंकाल

थाना पिलखुवा क्षेत्र में गन्ने के खेत में सूटकेश में मिले एक अज्ञात महिला के शव(कंकाल)की घटना के आरोपी पति अंकित व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन सहित 03 मोबाइल फोन, 02 कैश मीमो बुक व आलाकत्ल डण्डा बरामद किया। इस घटना से जनपद हापुड़ को लाशों का डंपिंग ग्राउंड माना जाने लगा है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page