M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इण्टर कॉलेज हापुड में वार्षिक खेल दिवस 2025-26 का हुआ भव्य आयोजन

हापुड़ । श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इण्टर कॉलेज हापुड में वार्षिक खेल दिवस 2025-26 का भव्य आयोजन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। खेल महोत्सव की शुरुआत आकर्षक एन.सी.सी. सी. परेड में सभी हाउसेस की छात्राएं भी सम्मिलित हुई। स्पोर्टस कैप्टन द्वारा हाथ में मशाल प्रज्वलित कर और मुख्य अतिथि श्रीमती गीता तेवतिया (पावरलिफ्टिंग में एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट) द्वारा बैलून रिलीज कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस भव्य शुरुआत ने पूरे परिसर में उर्जा और देशभक्ति का जोश भर दिया। भगवान गणेश जी की छायाप्रति पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित करने के पश्चात् गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्रीमती गीता तेवतिया, नितिन तोमर (मैनेजर जीपीएस ग्लोबल अकेडमी कस्तला कशमानद, आशीष मित्तल (एच०आर० संस्कार एजुकेशनल ग्रुप) मनोज कुमार (प्रधानाचार्य दीवान इंटर कॉलेज हापुड़) डी०पी० जयंत (प्रिंसिपल श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़) एवं श्रीमती आराधना बाजपेई प्रिंसिपल (एल० एन० पब्लिक स्कूल हापुड़) का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया गया। किंडरगार्टन के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत ने वातावरण को बेहद मधुर और आनंद में बना दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शमी ने अपने स्वागत संबोधन में छात्राओं को अनुशासन, कड़ी मेहनत और खेलों के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इसके उपरांत शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रा छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों रस्साकसी, खो-खो, कबड्डी, शटल रन, स्लो साइकिल रेस, फन रेस, मटका रेस, ऑप्टिकल रेस, फेस्टिवल रेस, गणित रेस, रिले रेस, थ्रो बॉल, रेडी टू स्कूल, चिकन रेस, बैलून बैलेंसिंग रेस, वाटर बैलेंसिंग ऑप्टिकल रेस, आदि खेलों आयोजित किए गए। कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के लिए रोमांचक फन गेम्स आयोजित किए गए। कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं के फन गेम्स ने भी उत्साह को और बढ़ाया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जीतने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। खेलों के आधार पर विजेता हाउस कीर्ति हाउस व प्रगति हाउस संयुक्त रूप से विजेता रहे। और जागृति हाउस रनर अप रहा। कार्यक्रम में प्रस्तुत कालबेलिया नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चीफ गेस्ट गीता तेवतिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए खेलों का महत्व समझाते हुए कहा कि सभी अभिभावक को अपने बच्चों की रुचि के अनुसार बच्चों को प्रोत्साहित करके मार्गदर्शन करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व सेवक- सेविकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


5 Comments

  1. Kami menawarkan solusi cepat, profesional, dan terpercaya untuk mengatasi berbagai masalah WC Anda. Didukung oleh tim ahli dan peralatan modern, kami siap memberikan layanan yang memuaskan dan efektif. Hubungi kami sekarang untuk mendapatkan bantuan terbaik di Tangerang.

  2. Yo, 3jlcasino! Been dabbling here for a bit. The slots are pretty tight, gotta say. But hey, sometimes you catch a lucky streak. Just don’t go chasing losses, alright? Check it out here: 3jlcasino

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page