घर में घुसकर पड़ोसी ने किए नाबालिग से कुकर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घर में घुसकर पड़ोसी ने किए नाबालिग से कुकर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
, हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पड़ोसी बुजुर्ग पर घर में घुसकर उसके नाबालिग बेटे के साथ कुकर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हाफिजपुर के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालती है। मंगलवार को वह किसी काम से बाहर गई थी, घर में केवल उसका बेटा व सास थी।
पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला योगेश शर्मा जबरन उनके घर में घुस आया। पुत्र के
साथ कुकर्म किया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। जिससे आरोपी फरार हो गया।
थाना प्रभारी आशीष कुमार ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी योगेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












