M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

बेटी की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर उड़े होश

बेटी की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर उड़े होश

मेरठ

किशोरी से पड़ोसी युवक छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो स्वजन ने डाक्टरों को दिखाया। रिपोर्ट सामने आई तो स्वजन के पैरों तले से जमीन खिसक गई। किशोरी पांच माह की गर्भवती निकली। पूछताछ में किशोरी ने पूरा किस्सा बताया

पेट दर्द के बाद डाक्टर को दिखाया

स्वजन ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बताया, वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर छह माह से दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पहले किशोरी के पेट में दर्द हुआ। वह उसे एक डाक्टर के पास ले गए। डाक्टरों ने जांच की तो बताया कि किशोरी के पांच माह का गर्भ है। मां-बाप ने किशोरी से जानकारी की तो उसने पड़ोसी युवक की करतूत बताई।

पुलिस ने किया केस दर्ज

रविवार को युवक बेटी को लेकर थाने पर पहुंचा। उसने युवक बोबिन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। आरोपित की गिरफ्तारी को दबिश दी लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।

शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती से दुष्कर्म

मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने आरोप लगाया है। युवती ने रविवार को थाने पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाई। इस दौरान युवती ने पुलिस को युवक के साथ अपने कुछ फोटो भी दिखाए। इस बीच युवक की तरफ से समझौते के लिए आए लोगों को देख तहरीर दिए बिना ही युवती वापस लौट गई।

नेता बताने वाला युवक लिवइन रिलेशनशिप में रहा

युवती ने पुलिस को बताया कि खुद को नेता बताने वाला युवक करीब पांच साल से उसके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहा था। वह उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म भी करता रहा। पांच साल का लंबा समय बीतने के बाद युवती ने युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। यही नहीं युवक ने उसे जान से मारने की धमकी तक दी। पीड़िता रविवार को मेडिकल थाने पहुंची और पूरी बात बताई। युवक की तरफ से कुछ लोग थाने पहुंच गए और युवती पर समझौते का दबाव बनाने लगे। युवती ने समझौते से इनकार कर दिया और तहरीर दिए बिना ही वापस लौट गई।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page