ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

पंजाबी सभा समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ लोहड़ी उत्सव मिलन

हापुड़ ।

प्रकाश रीजेंसी में पंजाबी सभा समिति द्वारा लोहड़ी उत्सव मिलन बड़े ही धूम धड़ाके के साथ मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम लोहड़ी की आग जलाकर पंडित राजेंद्र शर्मा द्वारा गायत्री मंत्रों के साथ अग्नि की पूजा की गई।

पंजाब से आयी विशेष गिद्दा एवं भांगड़ा पार्टी ने पंजाबी गानों पर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया | हिंदुस्तान के मशहूर सिंगर सरदार लव खुल्लर एवं टी-सीरीज के कलाकार मनोज द्वारा लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डाबर ने मंच पर बोलते हुए कहा कि लोहड़ी उत्सव पंजाबी समाज का एक विशेष त्यौहार है जिसमें सर्व समाज के कल्याण की कामना की जाती है साथ ही पूरे पंजाबी समाज को लोहड़ी उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

पंजाबी सभा समिति की ओर से 18 आकर्षक पुरस्कार निकाले गए।पंजाबी समाज द्वारा लोहड़ी उत्सव आयोजन समाज के सभी परिवारों के साथ मिलजुल कर मनाया गया | पंजाबी सभा समिति के इस आयोजन में वेद प्रकाश अरोड़ा एडवोकेट, सुभाष खुराना, डॉ अशोक ग्रोवर, सरदार कर्म सिंह, विजयपाल आढ़ती विधायक, मालती भारती पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, मनोज बाल्मीकि वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रमोद नागर,डॉक्टर परमीश अरोड़ा, डॉ मनमोहन कक्कड़, डॉक्टर ओमप्रकाश अरोड़ा, अशोक सोढ़ी,कश्मीरी लाल बाटला, मनोहर लाल दुआ, हरीश ग्रोवर, अनिल थापर, डॉक्टर आनंद प्रकाश अरोड़ा, मोहित चोपड़ा, यशु ढींगरा,नितिन अरोरा, सरदार सरजीत सिंह चावला, कमलदीप अरोड़ा, कपिल मुंजाल,कुणाल शर्मा {मीडिया प्रभारी}, संजय सेठी,यशपाल तनेजा,श्याम सुंदर खन्ना, एकलव्य सहारा,मुकेश गेरा,जगदीश माकन मीडिया प्रभारी {मीडिया प्रभारी}, रिंकू मखीजा, चरणजीत मुटरेजा, हरीश छाबड़ा, विपिन सचदेवा, धर्मपाल बाटला,अनिल तनेजा,भोजराज बांगा,लेखराज अनेजा आदि उपस्थित थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page