डॉ.ललित शर्मा के आवास पर हुआ सपा नेता यश यादव का भव्य स्वागत

हापुड़।
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी डॉ.ललित शर्मा के निवास अर्जुन नगर स्वर्गाश्रम रोड पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता यश यादव जी का स्वागत किया गया!
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा के शासन में किसान,मज़दूर,व्यापारी व आम आदमी सभी वर्ग महँगाई से परेशान हैं! उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनावों में जी जान से जुट जाने के लिए कहा तथा पार्टी को बूथ स्तर पर मज़बूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए!
स्वागत करने में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष अमर यादव , निशांत अग्रवाल,मयंक त्यागी, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव,अमित शर्मा, कपिल त्यागी, समाजसेवी आकाश त्यागी, उमंग शर्मा राजीव चौधरी,परवेज़ अली,सन्नी पाँचाल,नितिन चौधरी,मुस्तकीम अल्वी, अनुज सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!











