HapurNewsUttar Pradesh
पुलिस ने पीड़ित को साइबर ठगी की रकम वापस कराई

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी युवक से साइबर ठगों द्वारा की गई 15 हजार रुपए की रकम पुलिस ने वापस करवा दी।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव शेखपुर के हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बैंक खाते से यूपीआइ के माध्यम से 15 हजार निकाल लिए गए, जबकि उन्होंने कोई आनलाइन लेनदेन नहीं किया था।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित से यूपीआइ के जरिए ठगे गए 15 हजार रुपये वापस कराए हैं। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।











