व्यापारियों की समस्याओं का प्रमुखता से होगा समाधान-डीएम


हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।
डीएम अनुज सिंह ने कहा कि व्यापारी समाज का मुख्य अंग हैं। व्यापार के कारण ही सरकारी टैक्स से विकास व अन्य कार्य होतें हैं। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं होगा।उनकी समस्या का प्रमुखता से हल किया जायेगा।
डीएम यहां जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने व्यापारियों द्वारा बताई सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में एडीएम, सीडीओ, एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, हापुड़, पिलखुवा ,एमजीआर इंडस्ट्रीज एरिया के प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उपस्थित प्रमुख व्यापारी ललित छावनी वाले, संजय नेता सपा, विजेंद्र गर्ग लोहे वाले, विजय अग्रवाल, अशोक छारिया, प्रमोद गोयल पेंट वाले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version