मई को25 ज्येष्ठ कगंगा दशहरा पर्व को लेर डीएम, एसपी ने किया बृजघाट का निरीक्षण, दिए निर्देश

हापुड़।
मिनी हर हरिद्वार कहे जाने वाले बृजघाट में देर रात25 मई को ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व को लेकर डीएम कविता मीणा, एसपी ज्ञानंज्य सिंह ने ब्रजघाट गंगा नगरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वाहन पार्किंग, बिजली और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। घाटों पर स्नान व्यवस्था, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जाएगी।
एसपी ज्ञानंज्य सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पर्याप्त पुलिस बल और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि घाटों पर लगातार पुलिस गश्त की जाए और भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।
नाव संचालन को लेकर भी प्रशासन गंभीर है। अधिकारियों ने नाविकों को शराब पीकर नाव न चलाने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने और रेट लिस्ट सार्वजनिक रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग को ब्रजघाट क्षेत्र में लगने वाली फास्ट फूड एवं खानपान की दुकानों की जांच करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने ईओ गढ़मुक्तेश्वर पवित्रा त्रिपाठी को घाटों पर निरंतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा, पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग और आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। डीएम का कहना है कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।











