M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

विद्यालय पेयरिंग आदेश वापिस लेने की मांग उठाई, बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

विद्यालय पेयरिंग आदेश वापिस लेने की मांग उठाई, बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

-बीएसए व लेखाधिकारी को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र,

-15 दिनों में मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी

,हापुड़ ।

मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग करने,प्रधानाध्यापकों के पद सरप्लस दिखाने एवं जनपद स्तर की समस्याओं को लेकर बीएसए कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन कर विद्यालय पेयरिंग आदेश को शिक्षा एवं शिक्षार्थी हित में तत्काल वापस लेने का आहवान किया गया।

        धरने को संबोधित वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय पेयरिंग आदेश गांव ओर गरीब के बच्चों को शिक्षा के समान अवसरों से वंचित कर ड्राप आउट दर बढ़ा सकता है। बिना प्रधानाध्यापक के विद्यालय परिकल्पना अधूरी है पंरतु विभाग द्वारा 150 व 100 से कम नामांकन पर प्रधानाध्यापक के पदों को सरप्लस घोषित कर दिया है। जिससे शिक्षा में गिरावट आयेगी।

       उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान न किए जाने को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी के प्रति शिक्षकों में गहरा रोष देखने को मिला। शिक्षक नेताओं ने कार्यालय पर शिक्षकों का उत्पीडन करने एवं नियम विरुद्ध कार्य करने के गंभीर आरोप लगाएं। चेतावनी दी गयी की 15 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान न होने पर संघ अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए बाध्य होगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शिशौदिया,जिला मंत्री नीरज चौधरी,जिला संरक्षक इशरत चौधरी, कोषाध्यक्ष राशिद,मंत्री बबीता,दिनेश,प्रवेश,योगेश सैनी, अमित भाटी,हातिम,संजय,संदीप,सुनील,सुशील,रितु श्रीवास्तव,सरफराज,अकील मलिक,भगत सिंह तोमर, निशा,बिंदु,अंकिता,संजीव आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page