लोन दिलाने के नाम पर 26 हजार रुपये हड़पने का आरोप

सिंभावली। क्षेत्र के गांव कुराना
जहांगीराबाद निवासी प्रभाकर ने गांव के युवक पर ऋण दिलाने के नाम पर 26 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया कि गांव के ही रहने वाले युवक से उसने फाइनेंस कंपनी के माध्यम से ऋण दिलाने की बात की थी। आरोपी ने ऋण दिलाने के लिए पांच हजार रुपये का खर्चा बताया। पांच हजार रुपये लेने के बाद युवक ने ऋण की फाइल तैयार करा दी। इसके बाद भी आरोपी उससे लगातार रुपयों की मांग करता रहा।
समय-समय प्र आरोपी युवक
ने उससे 26 हजार रुपये से अधिक रकम ले ली। लोन पास कराने के बाद युवक ने उससे चार हजार रुपये और मांगे। जिसे देने से इन्कार करने पर आरोपी ने ऋण की रकम उसके खाते में नहीं डलवाई।
थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।












