ATMS College of Education Menmoms
News

नेशनल हाईवे- 9 पर सरेआम महिला से की जमकर मारपीट, वीडियो वायरल , एफआईआर दर्ज

नेशनल हाईवे- 9 पर सरेआम महिला से की जमकर मारपीट, वीडियो वायरल , एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर म एक महिला के साथ बीच रास्ते में मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। का पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के असालत नगर निवासी सोनम ने बताया कि वह पांच मार्च को अपनी मां से मिलने के लिए थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कस्बा छावनी स्थित फौजी कॉलोनी आई थी। यहां परिवार में उसकी बहन खुशबू की दूसरी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी।बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर परिवार के बीच कहासुनी हो गई। पीड़िता का आरोप है कि विवाद के दौरान उसकी मां ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसी बीच उसकी मामी भी मौके पर पहुंच गईं और उसे वहां से जाने के लिए कह दिया। इसके बाद वह घर से निकलकर गढ़-हापुड़ पुराने हाईवे की ओर जाने लगी।

महिला का आरोप है कि जैसे ही वह पुराने हाईवे पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि जिला बुलंदशहर के गांव भैंसा खुर्द निवासी पुष्पेंद्र, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी ब्रजपाल और एक अज्ञात महिला ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने बीच सड़क उसे पकड़कर पीटा। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े, जिसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए।पीड़िता का कहना है कि मौके से भागते समय आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद वह सीधे थाना बाबूगढ़ पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page