M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ठंड के साथ कोहरे ने दिखाये तेवर, शीत लहर ने घर में दुबकने को किया मजबूर, स्कूलों में घटने लगी बच्चों की संख्या,अवकाश की उठी मांग

ठंड के साथ कोहरे ने दिखाये तेवर, शीत लहर ने घर में दुबकने को किया मजबूर, स्कूलों में घटने लगी बच्चों की संख्या,अवकाश की उठी मांग

हापुड़।

दिसंबर माह के मध्य से कड़ाके की ठंड को देखकर कोहरे ने अपने तेवर दिखा दिये है। घने कोहरे के कारण सडक़ों पर वाहन भी रेंगने पर मजबूर हो गये है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी घंटों देरी से चलने लगी है। सूर्य देव के दर्शन देने के बावजूद भी ठंड से राहत नहीं मिली है। जिस कारण लोगों को ठंड से बचाव के लिए दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा। बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या घटने लगी,वहीं अभिभावकों द्वारा अवकाश करने की मांग उठाई जाने लगी है।

दिसंबर माह के मध्य से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को ठंड के साथ कोहरे ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। घने कोहरे से जनजीवन बुरी प्रभावित होने लगा है। दिन चढऩे के बाद सूर्य देवता ने अपने दर्शन दिये। सूर्य देव के दर्शन देने के बावजूद ठंड से निजात नहीं मिली। जिस कारण तापमान भी अन्य दिनों की भांति नीचे खिसक करीब डिग्री तक पहुंच गया है। घना कोहरा होने के कारण कई प्रमुख ट्रेनें के लेट होने के यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ा है। मौसम विभाग की मानें,तो अभी एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं कोहरा पडऩे के कारण ट्रेनें भी देरी से चलने लगी है। जिस कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

———————–



नेशनल हाइवे पर वाहन रेंगने पर मजबूर



रोजाना पड़ रहे घने कोहरे के कारण चंद कदम की दूरी पर वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं दे रहा है। जिस कारण वाहनों से मिनटों का सफल वाहनों से घंटों में तय हो रहा है। जिससे लोगों का समय के साथ धन की भी बर्बादी हो रही है।



—————-



स्कूलों में घटी बच्चों की संख्या



प्रतिदिन बढ़ रही ठंड के कारण अभिभावक छोटे बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे है। जिससे स्कूलों में बच्चों की संख्या घटती जा रही है। बढ़ती ठंड के मद्देनजर अभिभावकों ने अवकाश की मांग उठानी शुरू कर दी है।



————





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page