M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Health

वजन कंट्रोल करना है, वो भी बिना एक्सरसाइज? तो फाइबर डाइट लें, जानिए इसके फायदे

नई दिल्लीः  लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं. इसकी वजह ये है कि वजन बढ़ने से शरीर को कई बीमारियां घेर लेती हैं. ऐसे में सभी लोग चाहते हैं कि उनका वजन नियंत्रण में रहे और वह स्वस्थ रहें. इसके लिए हम यहां बता रहे हैं कि आप बिना एक्सरसाइज के खानपान से ही अपना वजन नियंत्रित रख सकते हैं. ये संभव है ऐसी डाइट से जिसमें फाइबर यानि कि रेशों की मात्रा ज्यादा होती है. डाइट में फाइबर होने से यह खाना पचाने में मददगार होते हैं.

किन चीजों में मिलते हैं फाइबर
फाइबर सब्जियों, फलों, मेवो, अनाज में मिलता है. विशेषज्ञों का कहना है कि फाइबर, मोटापे, कैंसर, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी अनेक बीमारियों से बचाते हैं. फाइबर दो तरह के होते हैं, एक घुलनशील फाइबर और दूसरे अघुलनशील फाइबर. घुलनशील फाइबर पानी में घुल जाते हैं और ये फलों, बीन्स, ज्वार, मेवो और सब्जियों में मिलते हैं.

वहीं अघुलनशील फाइबर पानी में नहीं घुलते हैं. ये फलों, मेवो, सब्जियों और खासकर साबुत अनाज में मिलते हैं.

वजन रखते हैं कंट्रोल
जो लोग अपना वजन कंट्रोल रखना चाहते हैं और मोटापे से बचना चाहते हैं तो डाइट में फाइबर का इस्तेमाल काफी फायदा पहुंचाता है. फाइबर इंसान को पेट भरा हुआ है महसूस कराते हैं. जिससे लोग ज्यादा खाना नहीं खाते और उनका वजन नियंत्रित रहता है. साथ ही फाइबर शरीर में शुगर को खून में मिलने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं. जिससे इंसान को ब्लड शुगर लेवल सामान्य रहता है.

पाचन रहता है ठीक
फाइबर को डाइट में शामिल करने से पाचन ठीक रहता है. हमारे पाचन तंत्र में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया के लिए फाइबर जरूरी होते हैं. बता दें कि खाना पचाने में इन गुड बैक्टीरिया की खासी अहमियत होती है. अगर इन गुड बैक्टीरिया को फाइबर नहीं मिलते हैं तो यह हमे ही नुकसान पहुंचा सकते हैं.

दिल की बीमारियों से करते हैं बचाव
कई स्टडीज में पाया गया है कि डायटरी फाइबर हमारे दिल के लिए भी अच्छे हैं. इनसे हमारा ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है और हमारे हृदय को इसका फायदा मिलता है. फाइबर हमारे शरीर के लिए खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है.

पेट के अल्सर से करते हैं बचाव
फाइबर पेट में अल्सर होने से रोकते हैं. साथ ही खाने के डाइजेशन और उसके एक्सक्रीशन में भी फाइबर काफी मददगार होते हैं.

Source link

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page