M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाई यात्री की जान, सीसीटीवी वीडियो वायरल

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाई यात्री की जान, सीसीटीवी वीडियो वायरल

हापुड़। रेलवे स्टेशन हापुड़ पर आरपीएफ जवान की बहादुरी से ट्रेन में सवार यात्री की जान बच गई। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में एक यात्री की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब ट्रेन चलने के दौरान उसके पैर प्लेटफॉर्म पर लटक गए और वह प्लेटफॉर्म व कोच के बीच घिसटने लगा। मौके पर ड्यूटी दे रहे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल आर्येंद्र कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर यात्री को बेल्ट से पकड़कर कोच में खींच लिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग आरपीएफ जवान की तत्परता व साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार ये घटना 12 मई 2025 की सुबह 4.07 बजे की है। जब काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन के रवाना होने के बाद हेड कांस्टेबल आर्येंद्र कुमार की नजर इंजन के पीछे वाले सामान्य कोच पर पड़ी। उन्होंने देखा कि एक यात्री के पैर प्लेटफॉर्म पर लटक रहे हैं और वह घिसट रहा है। बिना देरी किए आर्येंद्र दौड़कर कोच के पास पहुंचे और यात्री की बेल्ट पकड़कर उसे कोच के अंदर खींच लिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा टाल दिया, क्योंकि यात्री का शरीर प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फंस सकता था। आरपीएफ के पोस्ट कमांडेंट राकेश यादव ने बताया कि यात्री को कोई चोट नहीं आई।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page