M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

लॉरेंस विश्नोई गैंग का शार्प शूटर को यूपी एसटीएफ ने हापुड़ में मुठभेड़ में मार गिराया,दूसरा फरार

लॉरेंस विश्नोई गैंग का शार्प शूटर को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में देर रात यूपी एसटीएफ ने लॉरेंस विश्नोई गैंग का शार्प शूटर को एक मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि मुठभेड़ के दौरान बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस सघन कांबिंग कर रही है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के आंनद विहार कालोनी में देर रात
एसटीएफ व दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने बाईक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा फरार हो गया।
मृतक बदमाश की पहचान नवीन कुमार निवासी लोनी (गाजियाबाद) के रूप में हुई है। नवीन दिल्ली के थाना फर्श बाजार क्षेत्र में दर्ज हत्या और मकोका के केस में फरार था।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एएसपी विनीत भटनागर,सीओ जितेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसटीएफ के अनुसार नवीन की कई दिनों से तलाश की जा रही थी। उसके मूवमेंट पर निगरानी रखी जा रही थी। नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह गैंग के कुख्यात सदस्य हाशिम बाबा के साथ मिलकर अपराध करता था।

नवीन पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे करीब 20 संगीन आपराधिक मामले दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें से दिल्ली के 2 मामलों में उसे कोर्ट से सजा भी मिल चुकी है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page