M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

राज्य पुरस्कार चयनित शिक्षक अमित कुमार शर्मा का पैतृक गाँव में हुआ भव्य स्वागत

राज्य पुरस्कार चयनित शिक्षक अमित कुमार शर्मा का पैतृक गाँव कस्तला कासमाबाद में भव्य स्वागत

हापुड़। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक अमित कुमार शर्मा का उनके पैतृक गाँव कस्तला कासमाबाद में ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गाँव के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर डॉ सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि अमित कुमार शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचार, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों से जनपद हापुड़ का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है।
नवीन पंडित जी दस्तोई ने कहा कि अमित कुमार शर्मा की उपलब्धि पूरे गाँव के लिए गर्व का विषय है और यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सुनील शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका समर्पण और मेहनत अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक है।
धीरज शर्मा ने कहा कि गाँव की मिट्टी से निकलकर प्रदेश स्तर पर पहचान बनाना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
प्रधानाचार्य हेमन्त शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और अमित कुमार शर्मा ने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया है कि समर्पण और मेहनत से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में अमित कुमार शर्मा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उनके माता-पिता, गुरुजनों और विद्यार्थियों का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का दृष्टिकोण बहुआयामी होता है और शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देता बल्कि बच्चों के चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में ठाकुर नगेन्द्र सिंह (अनवरपुर), नानक चंद शर्मा, मोहन सिंह मादरे, जयभगवान शर्मा (प्रधान रामपुर), सुशील, सुदेश शर्मा, महिपाल सिंह आर्य, बिजेंद्र तोमर, विनोद शर्मा, अनुराग शर्मा, अनुज शर्मा, शिवकुमार, महेश कुमार शर्मा, अमरनाथ शर्मा, मेजर मुखवीर सिंह, प्रणव शर्मा, पवन शर्मा, गौरव शर्मा, कुलदीप शर्मा, नीरज शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page