चैप्टर अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में आईआईए का प्रतिनिधि मंडल अधीक्षण अभियंता से मिला, उघमियों के शोषण का आरोप

हापुड़।
आइआइए के चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र से मिला और उद्यमियों की समस्याओं से अवगत कराया। उनका आरोप है कि नया कनेक्शन, लोड बढ़ाने, लोड घटाने और कनेक्शन बंद करने के लिए उद्यमियों को महीनों चक्कर काटने पड़ते है। जिससे उद्यमी मानसिक रूप से परेशान है।
चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि नए कनेक्शन का एस्टीमेट जमा करने पर ठेकेदार स्टोर में सामान न होने की बात बोलकर उद्यमियों का शोषण करते है। किसी भी कार्य को करने के लिए महीनों का समय इसलिए लगाया जाता हैं, जिससे उद्यमी पर सुविधा शुल्क का दबाव बनाया जा सके। सौरभ अग्रवाल ने बताया कि फाल्ट होने पर मौके पर बिना जांच किए वीसीबी खराब होने का नोटिस बना दिया जाता है।











