ATMS College of Education Menmoms
News

शादी का झांसा देकर चार साल तक किया रेप , एफआईआर दर्ज

शादी का झांसा देकर चार साल तक किया रेप , एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव निवासी महिला से युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता की दूसरी जगह से भी शादी तुड़वा दी।

गांव निवासी महिला ने बताया कि चार साल पहले गांव निवासी युवक उसके घेर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आता था। इस दौरान उसका युवक से परिचय हो गया। परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी, लेकिन आरोपी ने उसे अपने प्रेम में फंसा लिया और शादी करने का झांसा दिया।
आरोपी चार साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। जिसकी जानकारी होने पर उसने परिवार के लोगों ने आरोपी के परिजनों से बात की, तो उन्होंने एक माह का समय मांगा। लेकिन उसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया।

परिजनों ने उसका निकाह दूसरे युवक के साथ कर दिया। आरोपी ने उसके ससुराल पक्ष को अपने प्रेम प्रसंग की जानकारी दी। जिसके कारण उसका तलाक हो गया। इसके बाद फिर से आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। लेकिन दोबारा शादी से इन्कार कर दिया।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page