M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एडीएम व एसपी का व्यापारियों ने किया सम्मान,समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

एसपी दीपक भूकर व एडीएम श्रद्धा
शांडिल्य ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उनका किसी भी हालत में उत्पीड़न नहीं होनें दिया जायेगा।

एसपी व एडीएम यहां कार्यालयों में व्यापारियों को अपने सम्मान के दौरान सम्बोधित कर रहे थे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ0प्र0 की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों का सम्मान किया।

सोमवार को प्रतिनिधि मंडल अपर जिला अधिकारी श्रद्धा शांडिल्य व एसपी दीपक भूकर से मिला ओर उनका अभिनंदन किया। मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया तथा दोनो ही अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वाशन दिया की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण होगा । इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप गर्ग (हाइड्रो वाले), संरक्षक अनिल गुप्ता(आलू वाले), विजेंद्र गर्ग लोहे वाले, योगेश जैन कसेरे, जिला उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल पंसारी, जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल, एडवोकेट विवेक गर्ग, मीडिया प्रभारी दीपक बंसल, कोषाधक्ष ऋषब गर्ग, बाबूगढ़ अधक्ष डॉ आशु गोयल, कुलदीप वर्मा सर्राफ आदि मौजूद थे।।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page