युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियों बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शादीशुदा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियों बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शादीशुदा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
हापुड़ । थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियों बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शादीशुदा आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गिरफ्तार जेल भेज दिया। आरोपी पर युवती से 10 लाख रुपये मांगने और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है।
हापुड़ क्षेत्र के एक गांव की युवती ने ने बताया कि मोहल्ला गणेशपुरा निवासी जोगिंदर फास्ट फूड का ठेला लगाता था। ठेले से सामान लेने के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। जब युवती ने जोगिंदर से शादीशुदा होने के बारे में पूछा तो उसने इनकार कर दिया था
पीड़िता ने बताया कि जोगिंदर ने तीन साल तक अलग-अलग जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती को पता चला कि जोगिंदर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जब युवती ने इस बारे में शिकायत की, तो जोगिंदर ने अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करने का वादा किया, जिस पर युवती ने भरोसा कर लिया।
जोगिंदर ने युवती को लगभग एक साल तक अपने घर पर भी रखा। जब युवती ने शादी करने की जिद की, तो 19 मार्च को आरोपी और उसके परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। युवती ने कार्रवाई की बात कही तो आरोपी ने झूठा
मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। घर से निकाले जाने के बाद जोगिंदर ने युवती से 10 लाख रुपये की मांग की। जब युवती ने पैसे देने से इनकार किया, तो उसने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि आरोपी जोगिंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।











