M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

युवती के साथ छेड़छाड़ व अश्लील काल करने का आरोपी मनचला गिरफ्तार,भेजा जेल

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में एक युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन को गांव दादरी निवासी मुस्तकीम पुत्र खलील अहमद काफी समय से परेशान कर गलत नियत से उसका पीछा करता है। इतना ही नहीं आरोपी ने कई बार रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की और दोस्ती का दबाव भी बनाया। पिछले कुछ दिनों से आरोपी उसकी बहन का नंबर लेकर कॉल व एसएमएस करके परेशान कर रहा था। इस पर उसकी बहन ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी ने घर में घुसकर उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज कर उसकी बहन व परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page