M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

युवती की कथित अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देकर परिजनों से की तीन लाख रुपए की मांग,एक लाख रुपए वसूले,एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दंबगों पर उनकी बेटी की कथित अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपए वसूल कर दो लाख रुपए ओर देने की डिमांड की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित ने बताया किउसने 6 जनवरी को एक मामले में एक आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं। आरोपी का भाई वसीम उर्फ पप्पू लगातार पीड़ित और उसके परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा था। आरोपी की जमानत याचिका भी जिला न्यायालय से खारिज हो चुकी है।

पीड़ित ने बताया कि 14 अप्रैल को वसीम उर्फ पप्पू एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर आया। उन्हें धमकाते हुए कहा कि उसके पास उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो है और यदि वह वीडियो वायरल होने से बचाना चाहता है तो उसे तीन लाख रुपये देने होंगे। आरोपियों ने मोबाइल पर वीडियो दिखाकर उसे भयभीत कर दिया। इसके अगले दिन 15 अप्रैल को आरोपी फिर पीड़ित के घर पहुंचे औ धमकी देकर उससे एक लाख रुपये वसूल कर ले गए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शेष दो लाख रुपये नहीं दिए गए तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page