News
नाबालिग से रेप के आरोपी पर 15 हजार का इनाम, घर पर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस

नाबालिग से रेप के आरोपी पर 15 हजार का इनाम, घर पर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस
हापुड़ ।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ रेप और जबरन गर्भपात कराने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि गांव निवासी दुष्यंत कुमार ने अपनी बहन के माध्यम से पीड़िता को घर बुलाकर दोस्ती के नाम पर रेप किया। इसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ रेप करता रहा और गर्भवती होने पर आरोपियों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन तभी से आरोपी फरार है।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। इसके बाद भी मुख्य आरोपी दुष्यंत कुमार पुलिस की पकड़ से दूर है। अब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।











