HapurNewsUttar Pradesh
मुनाफे का लालच देकर युवक से की साइबर ठगों ने ठगी

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक युवक से साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 20 हजार रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी ललित कुमार ने बताया कि उनके फोन पर एक कॉल आई और युवक ने खुद को आनलाइन एक्सपर्ट बताते हुए उनसे आनलाइन ट्रेडिंग में व्यापार कर मोटी कमाई का लालच दिया। लालच में आकर उन्होंने साइबर ठग को 20 हजार रुपए आनलाइन पेमेंट कर दिया और बाद में उन्हें ठगी का एहसास होने पर पुलिस में तहरीर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











