HapurNewsUttar Pradesh
फौजी से लव-मैरिज करने वाली हापुड़ की बहू ने लखनऊ में की फांसी लगाकर आत्महत्या

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी फौजी से लव-मैरिज करने वाली लखनऊ की युवती ने अपने मायके लखनऊ में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी व फौजी विक्रांत नेलखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के ग्राम कांटा करौदी निवासी अमीषा यादव (29) से पांच साल पहले लव मैरिज की थी, परन्तु पारिवारिक कलह के चलते वह तीन साल पहले लखनऊ अपने मायके में चली गई थी। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अमीषा ने फांसीलगाकर सोसाइड कर लिया।
एसओ अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है।











