M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

बांग्लादेशी महिला ने गढ़ के युवक से निकाह कर बनवाए फर्जी दस्तावेज, खुलासा होने पर दंपत्ति फरार

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बांग्लादेशी महिला से दिल्ली में निकाह कर फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारत में रहने के मामला का खुलासा हुआ है। घटना के बाद से दंपत्ति फरार हो गए। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दौताई निवासीर उसने गढ़ के गांव दौताई के मोहल्ला कुरेशी वाला मोहल्ला निवासी मोहम्मद मसरूफ(36) ने बांग्लादेश के नारायणगंज निवासी महमूदा बेगम (38) से 2021 में नई दिल्ली में निकाह किया, जिसके बाद से वह गांव दौताई में ही रह रही थी।

सूत्रों के अनुसार भारत में रहने के लिए महमूदा बेगम ने अपने पति के रिश्तेदार व ग्राम प्रधान
अफसाना से फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर अपना नाम रानी रख लिया था। गढ़ में चले एसआईआर के दौरान मामले का खुलासा हुआ, तो आरोपी दंपत्ति फरार हो गए और अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। हालांकि मसरूफ की मां ने बताया कि निकाह के बाद से वह केवल एक या दो बार ही घर पर आया था,वह दिल्ली में ही रहता था। गलत नंबर मिलने से दोनों की जान-पहचान हुई और बाद में निकाह कर लिया था।

इस संबंध में एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page