M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मानव सेवा मिशन ने एस.एस.वी.कालेज में लगवाया वाटर कूलर

हापुड़। मानव सेवा मिशन द्वारा गर्मी में जनसेवा एवं मानव कल्याण की भावना को साकार करते हुए एस.एस.वी.(पी.जी.) डिग्री कॉलेज में शीतल जल हेतु एक वाटर कूलर स्थापित कराया गया। सेवा, संस्कार और संवेदना से ओतप्रोत इस पुनीत कार्य का शुभारम्भ संस्था के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, मंत्री दिनेश कुमार माहेश्वरी,
नेकिया।
भीषण गर्मी में जब सूर्य की तपिश जनजीवन को व्याकुल कर रही है, ऐसे समय में शीतल जल की व्यवस्था किसी तपते पथिक को छांव मिलने जैसा अनुभव प्रदान कर रही है। नगरवासियों ने संस्था के इस सेवा अभियान की मुक्त कंठ से सराहना की।
संस्था अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल को जीवन का आधार और सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है। विद्यार्थियों एवं आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराना केवल सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची साधना है।

मंत्री दिनेश कुमार माहेश्वरी ने कहा कि तपती दोपहरी में शीतल जल किसी अमृत से कम नहीं होता। बच्चों एवं आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संस्था द्वारा यह सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
कोषाध्यक्ष राकेश कुमार माहेश्वरी ने कहा कि संस्था भविष्य में भी जरूरतमंद स्थानों पर इसी प्रकार जनहित के कार्य करती रहेगी।
मानव सेवा मिशन (रजि.) हापुड द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों पर सेवा कार्य संपन्न किए हैं। *एस.एस.वी.इंटर कॉलेज* हापुड,*न्यू सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल*, गढ़ रोड हापुड़ तथा *एस.के. एकेडमी* मजिस्ट्रेट कॉलोनी हापुड़ में एक एक *वाटर कूलर* स्थापित कराए गए हैं। *कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय* नगर पालिका हापुड़ में *तीन कूलर* लगाए गए, जबकि शांति निकेतन स्कूल, सरस्वती विहार, बुलंदशहर रोड हापुड़ में चार पेडेस्टल फैन उपलब्ध कराए गए। तथा एस.एस.वी. विद्या मंदिर कोठी गेट शाखा हापुड़ में भी दो पंखे लगवाए गए हैं।
इस अवसर पर संस्था से दिनेश गुप्ता,राजेंद्र मित्तल एड.,अरुण अग्रवाल,राजेंद्र गुप्ता, एस.पी.गुप्ता, सुरेश जिंदल, मदन गोपाल जिंदल,मुकुल मित्तल, विरेन्द्र जी सदस्य उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page