M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मातृशक्ति से ही भारत के भविष्य की नींव रखी जा सकती है-सांसद,आगामी विधानसभा चुनाव में 350 प्लस सीटें लाकर भारतीय जनता पार्टी पुनः परचम लहरायेगी-विधायक


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने आज मीनाक्षी रोड स्थित भाजपा विधानसभा कार्यालय पर जनसमस्याएं सुनी तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

हापुड दक्षिणी मंडल की भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष श्रीमती राखी शर्मा द्वारा महिला मोर्चे के नेतृत्व मे सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रीय मंत्री भाजपा श्रीमती कविता माधरे , जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ. पायल गुप्ता व अन्य मातृशक्ति उपस्थित रहीं। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मातृशक्ति से ही भारत के भविष्य की नींव रखी जा सकती है। भाजपा ने महिलाओं को सदैव सम्मान दिया है, सभी से आग्रह है कि महिला शक्ति को आगे बढ़ाएं। देश की महिलाओं ने भी विभिन्न क्षेत्रों मे देश का नाम रोशन किया है जिसके लिए मातृशक्ति बधाई की पात्र हैं।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव हेतु वैक्सीनेशन एक उत्तम उपाय है। सम्पूर्ण देश मे मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है जिसके लिए प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं।
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ किया है। भारतीय जनता पार्टी की कथनी व करनी मे कोई अंतर नही है। श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने सम्पूर्ण देश में लगातार जनहित में विकास कार्य किये है। सरकार भ्रष्टाचार को दूर करने हेतु दृढ़संकल्पित है तथा इस दिशा मे लगातार प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था मे उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा कानून का उल्लंघन करने वालो को बख्शा नही जाएगा।
हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों के चलते व कुशल नेतृत्व के कारण आगामी 2022 के चुनावों में जनता भाजपा को ही सत्ता मे देखना चाहती है। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 350 प्लस सीटें लाकर भारतीय जनता पार्टी पुनः परचम लहरायेगी तथा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार जनहित के कार्य किये जा रहे हैं।
उसके पश्चात माननीय सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती ने मोहल्ला त्यागी नगर मे भाजपा कार्यकर्ता डॉ आशीष अग्रवाल के डेंटल हॉस्पिटल का शुभारंभ किया।
उसके पश्चात माननीय सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल व विधायक श्री विजयपाल आढ़ती ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी हरिराज सिंह रावत के निधन होने पर उनके ग्राम भटियाना स्थित निवास पर पहुंचकर शोक प्रकट किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की।
उसके पश्चात माननीय सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती ने मोदीनगर रोड स्थित जिला अस्पताल पहुंचकर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तथा पीआईसीयू वार्ड का शुभारंभ किया।
. सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती ने भाजपा उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी संजीव चौरसिया व जिलाध्यक्ष उमेश राणा की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किये गए बूथ विजय अभियान के शुभारंभ मे हापुड के शक्ति केंद्र 5 की बैठक मे प्रतिभाग किया।
. इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल , विधानसभा हापुड प्रभारी महेश चौहान , जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी , डॉ रमेश अरोड़ा, विनीत दीवान , प्रभात शक्ति केंद्र 5 संयोजक सचिन सिरोही व बूथ के सम्मानित अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि सुधीर गोयल (भट्टे वाले), भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता एडवोकेट (सदस्य दिशा), जिला कोषाध्यक्ष श्री कपिल सिंघल जी, सभासद श्री नितिन पाराशर, श्री सुमित पार्चा जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, पवन गर्ग, ताराचंद मोघे, शलभ गर्ग, अंकित सैन, मोनू सैनी, अजय भास्कर, हेमन्त सैनी, शिवम शर्मा रोमी, तुषार अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, सहित अन्य उपस्थित रहे।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page