M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

महिला से रेप , अपहरण का प्रयास , पीड़िता ने दी तहरीर

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला को बंधक बनाकर एक व्यक्ति ने कई दिनों तक उसके साथ रेप किया। किसी तरह जानकारी मिलने पर परिजनों ने महिला को बचाया। इसके बाद भी आरोपी ने महिला के घर से उसके अपहरण का प्रयास भी किया। मामले में पीड़िता ने तहरीर दी है।

महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में उसका निकाह एक व्यक्ति के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का उसके घर आना-जाना था।
करीब चार माह पहले उसका पति घर पर नहीं था तभी युवक उसके घर आ पहुंचा और बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर उसे अपने साथ अपने गांव स्थित एक मकान में ले गया। जहां उसकी पुत्री की हत्या करने की धमकी देकर उसने महिला के साथ रेप किया।

यहां तक कि उसके दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर परिजन उसे घर ले आए। लेकिन 13 जुलाई को युवक अपने साथियों के साथ महिला के मायके पहुंचा और कार से अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


12 Comments

  1. Pingback: superkaya88
  2. Pingback: mancave
  3. Pingback: phishing links
  4. Pingback: Sevink Molen
  5. Pingback: Winstar
  6. Pingback: นิยาย
  7. Pingback: 1win apk
  8. Pingback: Financial freedom
  9. Pingback: Las Vegas SEO
  10. Pingback: itcp.kz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page